फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट की बेंच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। डीएस भवन में समन्वयवादी सुराज ट्रस्ट के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के विभाजन और पश्चिमी उप्र हाईकोर्ट बेंच की स्थापना पर जोर दिया। इसके साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

इंजीनियर विजयपाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उप्र के विभाजन और पश्चिमी उप्र मेें हाईकोर्ट बैंच के लिए वक्ताओं ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार इस मांग को अनसुना कर रही है। अब तक सरकारों द्वारा पश्चिमी उप्र की सरकारों द्वारा सौतेले व्यवहार कर रहा है, सभी बजट मेें इस क्षेत्र के साथ अन्याय हो रहा है। इसके बाद सभी लोगों ने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस क्षेत्र का विकास हो सके। संचालन इकबाल कवि ने किया। इसमें जयवीर नैन, नरेंद्र तोमर, देशपाल प्रधान, हेमंत, अमर चौधरी, राजू, कृष्णपाल, बाबू आरके देव ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें