फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में स्थित जैन एकेडमी विद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य किरण मटटू ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ हुई। इसमें निशांत प्रथम, मयंक द्वितीय और कर्ण तृतीय रहा। जबकि जूनियर बालक वर्ग में हर्षित प्रथम, लक्की द्वितीय और अभिषेक तृतीय रहा। सीनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस और जूनियर वर्ग में सरस्वती हाउस की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में छात्रा शिवानी प्रथम, मेघा द्वितीय और अंजली तृतीय रही। जबकि जूनियर बालक वर्ग में हर्ष प्रथम, कर्ण द्वितीय और उज्जवल तृतीय रहा। प्रधानाचार्या किरण मटटू ने विजेताओं को ट्राफी, मेडल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पूरण चंद शर्मा समेत सभी शिक्षक, छात्र, छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें