फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आंतकी हमले से आहत युवक ने काटी हाथो की नस

विज्ञापन
विज्ञापन
आंतकी हमले से आहत युवक ने काटी हाथों की नस
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। पुलवामा आतंकी हमले में भारतीय जवानों के शहीद होने पर जहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं बीए प्रथम वर्ष के एक छात्र ने अपने हाथों की नस काटकर तख्ती पर मोदी जी को यह कह डाला कि एक सिर के बदले एक हजार सिर दो। इसके साथ ही वह नेहरू मूर्ति पर चढ़ गया। यह नजारा देख वहां पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। बाद में छात्र ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया और चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो देश के युवा सीमा पर जाकर आतंकियों को सबक सिखाएंगे।
विजय पंवार पुत्र सुरेश पाल भारसी शामली का रहने वाला है। वह नगर के एक कालेज मे बीए प्रथम का छात्र है। बृहस्पतिवार को पुलवामा में आतंकी हमले मेें शहीद हुए जवानों की दशा देख इतना परेशान हो गया कि उसने अपने हाथों की नस काटकर एक तख्ती पर खून से लिख डाला कि मोदी जी हम एक सिर की बदले एक हजार सिर काटकर दो और वह नेहरू मूर्ति पर चढ़ गया। काफी समय तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाता रहा और चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे में उसकी यह मांग पूरी नहीं हुई तो देश के युवा सीमा पर जाकर दुश्मनों का सिर कलम करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जैश ए मोहम्मद के सरगना का सिर काटने
वालों को दूंगा पांच लाख : दीपक बामनौली
बड़ौत। हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली के कहा कि पाकिस्तान की घिनौनी करतूत को देश सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जो भी देश का जवान जैश ए मोहम्मद के सरगना मसुद अजहर का सिर कलम करेगा, मै दीपक बामनौली उसे पांच लाख की धनराशि उपहार में दूंगा। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र बसीम के ट्वीट पर आक्रोश जताते हुए यहां तक कहा कि जो बसीम हिलाल का सिर कलम करेगा उसे दो लाख की धनराशि दी जाएगी। दीपक बामनौली ने बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र बसीम हिलाल ने पुलवामा के आतंकी हमले पर जश्न मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें