फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिश पाउडर बनाने की फैक्टरी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

तहसीलदार ने व्यापार कर के करीब 11 लाख रुपये बकाया धनराशि जमा नहीं करने वाली उद्यमी की पालिश पाउडर बनाने वाली फैक्टरी को सीज कराया।
खेकड़ा नगर की गांधी गंज मंडी स्थित पालिश पाउडर बनाने वाली एक फैक्टरी मालिक पर व्यापार कर विभाग का 11 लाख 14 हजार 147 रुपये व्यापार कर बकाया है। बकाया व्यापार कर को फैक्टरी मालिक ने अभी तक जमा नहीं किया है। इसके चलते व्यापार कर विभाग ने फैक्टरी मालिक को आरसी भी जारी करा दी। तहसीलदार यदुवंश कुमार बुधवार को टीम के साथ फैक्टरी में पहुंचे। टीम के फैक्टरी में पहुंचते कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तहसीलदार यदुवंश कुमार ने बताया कि फैक्टरी में 1 कंप्यूटर, 1 फ्रिज, 25 केवीए का जनरेटर, 4 बैटरी 2 इन्वर्टर, 5 सिलेंडर आयल के भरे, 10 खाली ड्रम, पालिस पाउडर के 8 हजार कट्टे, 2 मिक्चर, 12 ड्रम भरे हुए, 150 केमिकल के कट्टे, 1 कार, 1 स्कूटी मिले। फैक्टरी पर सील लगा दी। साथ ही उक्त सभी सामान को भी फैक्ट्री के अंदर ही सीज किया गया। बताया कि सील लगाने के दौरान फैक्टरी में कार्य करने वाले भरतपुर निवासी अजय व शिवकुमार को जब्त सामान की सूची सौंपी दी। तहसीलदार ने कहा कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। व्यापार कर बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें