बागपत। रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा भाजपा सरकार की तानाशाही चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कार्यक्रम में नहीं जाने दिया, इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। 14 दिन में गन्ने के बकाया भुगतान दिलाने का वायदा किया जिसे पूरा नहीं किया है। पिछले सत्र का बकाया भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को खामपुर लुहारी इंटर कालेज में गांव शक्ति सम्मेलन होगा। इसमें मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी होंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गांवों में जनसंपर्क किया जा रहा है। इसमें सतीश चौधरी, ओमबीर ढाका, कंवर पाल हुड्डा, एडवोकेट धर्मेंद्र काठा मौजूद रहे।