बागपत। भाजपा युवा जिलाध्यक्ष अनिल तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइकों पर नमो अगेन का स्टीकर लगाए। युवाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया । युवा जिलाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाएं चलाकर गरीब एवं असहाय लोगों को लाभ पहुंचाया। अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंच रही है। मोदी सरकार में उज्ज्वला योजना, जनधन योजना सहित विभिन्न योजनाएं चलाई है। उन्होंने युवाओं से भाजपा की नीतियों से जुड़ने का आह्वान किया। इसमें विनय त्यागी, प्रभात गुजर्र, शेर सिंह गुजर्र, आशीष त्यागी, प्रशांत चौधरी, सुधारस चौहान, हर्ष दीक्षित, दीपक शर्मा, सौरभ, मुरली आदि रहे।