बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल में मंगलवार को समारोह में स्कूल के छात्र का भारतीय टीम में चयन होने पर खुशी जताई गई। समारोह का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना ने किया। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि स्कूल के कक्षा 11 के छात्र अभय तोमर का भारतीय टीम में चयन होने पर सम्मानित किया। बताया कि स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन द्वारा गत दिनों पंजाब में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में अभय तोमर ने उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम उपविजेता रही। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अभय तोमर को मैन आफ द मैच भी दिया । प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार ने बताया कि अभय तोमर का चयन भारतीय वॉलीबाल टीम में भी हो गया है। इस मौके पर हिमांशु जैन, रविंद्र पंवार , विकास शर्मा, शबाना आदि रहे।