बागपत। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने तहसील बागपत में एसडीएम विवेक कुमार यादव को मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि एसीपी विसंगति, प्रोन्नति काडर रिव्यू, भत्तों में वृद्धि, ईडिस्ट्रिक योजना के तहर आवेदन पांच रुपये उपलब्ध कराना, अंतर मंडलीय स्थानांतरण, पेंशन विसंगति, वेतन उच्चीकरण, लैपटॉप और स्मार्टफोन उपलब्ध कराना, क्राप कटिंग एवं कृषि गणना मानदेय वृद्धि, निर्वाचन आयोग को भेजे जाने वाले प्रस्ताव, आधारभूत सुविधाएं एवं संसाधन की मांगें को पूरा कराने की अपील की। बताया कि 12 फरवरी को बाइक रैली निकाली जाएगी और 19 फरवरी को तीनों तहसीलों में हवन करेंगे। मांग नहीं मानी तो कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। सुशील कुमार शर्मा, वीरेंद्र यादव, विनोद वर्मा, प्रदीप राणा, आनंद शर्मा, वरूणवेश, रवि कुमार, मनोज कुमार, सचिन भारती, टीना चौहान, आयुशी मौजूद रहे।