बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली रोड स्थित रालोद कार्यालय पर सोमवार को हुई छात्र सभा की बैठक मेें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। वक्ताओं ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में छात्रों और युवाओं को जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्र सभा कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें अंकुर राणा दाहा को बिनौली ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया। युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर, छात्रों को ठगने का काम किया है। इस अवसर पर जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें जयवीर सिंह एडवोकेट, सतेंद्र प्रमुख, बोबी तोमर, अमित, अश्वनी तोमर, शरद, जितेंद्र तोमर, गौरव शर्मा, गुल बहार, कुनाल आर्य, विवेक, चिराग, शुभम, मनीष, विनीत, वैभव, प्रियांशु आदि रहे।