बागपत। हरियाणा के गुरुग्राम में हुई दो दिवसीय अंतर विद्यालयीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय घिटौली की बालिका कबड्डी टीम ने चैंपियनशिप जीती।
कोच योगेंद्र कुमार ने बताया कि 14 से 15 जनवरी तक चली प्रतियोगिता में विद्यालय की बालिका कबड्डी टीम ने पहले सेमीफाइनल में बीएमबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुग्राम की टीम को 25-07 अंक से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में वजीराबाद की टीम को 24-22 अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में बीएमबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डाडावास की टीम को 24-17 अंक से हराकर चैंपियनशिप जीती। टीम को 21 हजार रुपये नगद, ट्राफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। टीम में कप्तान इषिका, वर्षा, शालू, प्रियंका, पूजा, अंशु, शिवानी, तन्नू, हिना रही। विद्यालय लौटने पर टीम का स्वागत होगा।