फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष को अब चुनेगी जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भाजपा सरकार ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अहम कदम उठाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का चुनाव सदस्यों के बजाए अब सीधे जनता करेगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस योजना पर काम चल रहा है। अगर ऐसा हुआ तो भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन

रविवार को जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में पहुंचे उप मुख्यमंत्री के सामने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने भी यह मुद्दा रखा था। उन्होंने एलान किया कि ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को जनता के द्वारा ही कराने की तैयारी है। सदस्यों का चुनाव अगर जनता कर सकती है तो अध्यक्ष का भी चुनाव जनता ही करेगी। नगर पंचायत और नगर पालिकाध्यक्ष की तर्ज पर यह चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के बाद और विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले पंचायत चुनाव में यह फार्मूला लागू हो सकता है। मौर्य ने कहा कि इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, क्योंकि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में धनबल और बाहुबल हावी रहने के तमाम मामले सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें