फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। अधिकांश ट्रेनें एक से दो घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर दिल्ली से शामली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 74025, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली 51909 और 74021 ट्रेन अपने समय से दो घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। जबकि सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51914 सहित अन्य सभी ट्रेनें भी देरी से पहुंची। यात्रियों को ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों देरी से पहुंची रही है। धीमी गति से चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें