फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बांटा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास भवन सभागार में शनिवार को सीडीओ पीसी जायसवाल ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 1.25 करोड़ रुपये के अनुदान बांटा गया। उन्होंने महिलाओं को योजना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बना रही है। खुद का रोजगार कर परिवार की अच्छी गुजर-बसर करने की शानदार योजना है। इससे महिलाओं को दूसरे के सहारे चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वयं सहायता समूहों की पांच लाख रुपये की बैंक क्रेडिट लिंकेज कराई जाती है। जिससे कभी उन्हें जरूरत पड़े तो धनराशि निकाल सके। एनआरएलएम के उपायुक्त एवं डीडीओ हुब लाल ने कहा कि जिले की 177 स्वयं सहायता समूहों को अनुदान दिया गया है। जिसके तहत 1770 महिलाओं को इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें