रमाला (बागपत)। जिवाना गांव में इब्राहिमपुर माजरा और कंडेरा बिजलीघरों में 11 हजारी विद्युत लाइन आ रही है। दोनों ही लाइनों के तार पेड़ से टच हैं। जिस कारण पेड़ में करंट उतर रहा है। कई बार ग्रामीणों को करंट भी लग चुका है। गांव के देशपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार विद्युत लाइन को हटवाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी।