अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोग में लाने के तरीके बताएं
बड़ौत (बागपत)। जेपी पब्लिक स्कूल में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों को अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोग में लाने के तरीके बताए। साथ ही मेधावियों को सम्मानित किया।
कार्यशाला का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा और अभिषेक शर्मा नेे संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि हमारे जीवन मेें अनुपयोगी वस्तुओं का भी बहुत महत्वपूर्ण है। कहा कि हम अनुपयोगी वस्तुओं का प्रयोग कर उपयोगी वस्तु बनाकर उसे इस्तेमाल मेें ले सकते है। कार्यशाला में अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तु बनाने के तरीके बताए गए। डिस्पोजल की वस्तुएं, प्लास्टिक की वस्तुएं इन सभी को उपयोग मेें लाकर नया रूप देने का तरीका सिखाया गया। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया कि इससे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है। इसके बाद विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से कई सुंदर वस्तुएं बनाकर शिक्षकों का मन मोह लिया। मेधावियों को डायरेक्टर गौरव शर्मा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।