फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता विजयीभव ने टीम ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विजयीभव विद्यापीठ में दो दिन से रही चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता विजयीभव स्कूल की टीम ने जीती। बाद में आयोजकों ने विजेता टीम के सदस्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन सतीश मान ने किया। इसमें विजयीभव विद्यापीठ, जेपी पब्लिक स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल आदि सहित जिले के 15 स्कूल के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें सेमीफाइनल मैच में जेपी पब्लिक स्कूल ने वनस्थली पब्लिक स्कूल को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी ओर विजयीभव विद्यापीठ ने चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल को 2-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में विजयीभव ने जेपी को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। प्रवीण कुमार, वीरेंद्र तोमर ने रेफरी की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि मुकेश कुमार, रणवीर सिंह, सहेंद्र मान, सुदेश पंवार, राजेंद्र तोमर, वीर सैन रहे। स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन सतीश मान और कोच वीरेंद्र तोमर ने विजेता टीम के सदस्यों को 5100 रुपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। इसमें बेस्ट खिलाड़ी साहिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें