बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह से संबद्ध अंतर महाविद्यालय रस्सा कसी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इसमें डीजे कॉलेज की टीम विजेता रही।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि विनोद जैन, प्रबंध समिति के अध्यक्ष धन कुमार जैन, संयुक्त मंत्री धनेंद्र कुमार जैन, सदस्य राकेश जैन, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में डीजे कॉलेज की टीम ने एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद को हराया। जबकि महिला वर्ग मेें डीजे कॉलेज प्रथम, मेरठ कॉलेज टीम उपविजेता रही। संचालन डॉ. शशिकांत ने किया। इस दौरान डॉ. एसएस शूरी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. योगेश कुमार, रविंद्र कुमार, डॉ. विजयपाल सिंह, डॉ. केएस सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. संदीप, रंजिता, केजी पांडेय मौजूद रहे। विजेता टीम को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।