फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट में मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बे की पट्टी तिरोसिया में अचानक मकान में आग लग गई। कमरे में सो रहे बच्चों को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से मकान का सामान जल गया। इससे मकान मालिकों को लाखों का नुकसान हो गया। कस्बावासियों ने एसडीएम से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

दोघट की पट्टी तिरोसिया निवासी यशपाल पुत्र चंद्रपाल ने बताया कि मकान के नीचे वाले कमरे में अचानक आग लग गई। कमरे से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचा दिया। ऊपरी मंजिल पर कमरे में बेटा गंगा व बेटी गोरी सो रहे थे। पत्नी कोमल में पड़ोस में गई । ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को कमरे से बाहर निकाला। मकान से आग की ऊंची लपट निकलने लगी। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान में रखा सामान जल चुका था। वहीं पड़ोसी सुरेश व प्रमोद के मकान में भी आग फैल गई थी, लेकिन उन्होंने पहले ही सामान हटा लिया। इससे आग ज्यादा नहीं फैल सकी। चेयरपर्सन बबीता चौधरी के प्रतिनिधि लोकेंद्र ठेकेदार ने एसडीएम बड़ौत से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की। एसडीएम आशीष कुमार ने राजस्व टीम भेजकर जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें