बागपत। जिलेभर में चल रहे निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2019 के तहत तहसील क्षेत्र के 308 बूथ पर शिविर लगाया । नए वोट के लिए 368 ने आवेदन किया। रोल प्रेक्षक संयुक्त आयुक्त खाद्य ने बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कई जगह अभियान का निरीक्षण किया।
निर्वाचन नामावली के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2019 का अभियान चल रहा है। शिविरों के माध्यम से 18 वर्ष पूरी करने वाले युवक-युवतियों को फार्म-6 से आवेदन कराने के लिए प्रेरित किया। रविवार को जिले के सभी बूथों से शिविर लगाया। शासन से नामित रोल प्रेक्षक संयुक्त आयुक्त ने अमीपुर बालैनी के प्राथमिक विद्यालय, सिंघावली अहीर, अमीनगर सराय के मतदान बूथों का निरीक्षण किया। वोट बनवाने आए युवकों को आवेदन करने के तरीके बताए। वहीं शुद्धि कराने के लिए पहुंचे आवेदकों से बातचीत की। कर्मचारियों को हिदायत दी लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
दूसरी तरफ एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने बागपत शहर के इंटर कॉलेजों के बूथों का निरीक्षण किया। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने सिसाना, अग्रवाल मंडी टटीरी और डोला के बूथ का निरीक्षण किया। आवेदनों की जांच की। तहसीलदार रामनयन ने भी कई बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
नई वोट के लिए 368 ने किया आवेदन
बागपत। तहसील क्षेत्र के 308 बूथ पर 368 लोगों ने नई वोट बनवाने के लिए फार्म-6 भरकर आवेदन किया। इसके अलावा 83 आवेदन वोट कटवाने के लिए फार्म-7 भरा गया। 19 लोगों ने अपनी वोटों में शुद्धि के लिए फार्म-8 भरा। कार्य को कराने में 308 बीएलओ और 31 सुपरवाइजरों का सहयोग रहा।