बागपत। चाइल्ड हेल्प लाइन ने बड़ौत के एक स्कूल की बस में छात्र-छात्राओं को भूसे की तरह भरकर ले जाने की शिकायत न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी से की। सीडब्ल्यूसी ने स्कूल संचालक को नोटिस भेजकर तलब किया। एआरटीओ से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी राजीव यादव एवं मीताली शर्मा ने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन ने शिकायत की कि बस में मानक के अनुसार छात्र-छात्राओं को नहीं बैठाया जाएगा। बस में भूसे की तरह छात्र-छात्राओं को भरकर लाया जाता है। जिस कारण छात्राओं के साथ बस में छेड़छाड़ भी होती है। इस शिकायत को गंभीरता से लेकर सीडब्ल्यूसी ने स्कूल संचालक को नोटिस भेजकर 15 अक्तूबर को तलब किया है।