बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र में जगह-जगह अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल व गैस रिफिलिंग का कारोबार हो रहा है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने जिला आपूर्ति अधिकारी को भेज पत्र मेें बताया कि नगर में बड़का रोड, छपरौली चुंगी, छपरौली रोड, कैनाल रोड, बावली रोड, बिनौली रोड, गुराना रोड सहित बावली गांव व अन्य गांवों मेें पेट्रोल-डीजल की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। पिछले दिनों बावली गांव में पेट्रोल लेने को लेकर बड़ी घटना होने से बच गई है। वहीं कभी भी बड़ी आगजनी की घटना हो सकती है। उन्होंने शांति भंग होने की आशंका जताते हुए इस अवैध कारोबार को बंद कराए जाने का आग्रह किया।