बागपत। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट के प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष मंडलीय समिति ने प्रबंध समिति को अनुमन्य कर दिया था। अनुमन्य की समायावधि समाप्त होने के बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत ने सांठगांठ कर 14 सितंबर को प्रबंध समिति को भंग करने की संस्तुति संयुक्त निदेशक मेरठ से कर दी। इसके विरोध मेें प्रबंधक ने कोर्ट के छह दिसंबर 2017 के आदेश की अवहेलना बताते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। अदालत ने डीआईओएस को नोटिस जारी कर 27 सितंबर को उपस्थित होने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रकरण में डीआईओएस बृजेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें कोर्ट के आदेश की जानकारी नहीं है।