फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 23 से प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। 23 सितंबर को देश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना लागू होगी। जिला स्तर पर कार्यक्रम निर्धारित किया। जिला अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह इसका शुभारंभ करेंगे। सीडीओ पीसी जायसवाल कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

2011 की आर्थिक जनगणना के तहत जिले में 44249 लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभ मिलेगा। पांच लाख तक का परिवार का स्वास्थ्य बीमार का लाभ उठा सकते हैं। 23 सितंबर को देशभर में योजना प्रभावित होगी। जिला स्तर पर योजना को सुचारु करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित हो गए हैं। जिला स्तर पर जिला अस्पताल में ऊपरी मंजिल पर योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे। उन्हीं के हाथों से योजना का शुभारंभ होगा। बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर सीडीओ पीसी जायसवाल निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को समय से पहले कार्यक्रम की तैयारियां करने के निर्देशित किया। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि 44249 पात्रों को चिन्हित किया है। योजना के शुभारंभ पांच लोगों को गोल्डन गार्ड देकर शुरू किया जाएगा। चार अरोग्य मित्रों की भी तैनाती की। जिला अस्पताल, बागपत, बड़ौत और बिनौली सीएचसी पर तैनात रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में 28575, शहरी में 15674 परिवारों को चिन्हित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें