बड़ौत (बागपत)। जेपी पब्लिक स्कूल में शनिवार को मैजिक शो का आयोजन किया, इसके माध्यम से बच्चों को अंधविश्वास से दूर रहने का संकल्प दिलाया। मैजिक शो का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा नेे किया। जादूगर वीके सम्राट ने बच्चों को बताया कि आज के युग मेें भी बहुत से लोग अंधविश्वास, जादू टोना आदि चीजों पर विश्वास करते हैं। उन्होंने बताया कि यह सब कुछ विज्ञान से संभव है। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बच्चों को संकल्प दिलाया कि वे जादू आदि चीजों पर विश्वास न करें। देश व समाज की उन्नति मेें अपना योगदान दे। इस अवसर पर अलग-अलग जादू देखकर बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया।