फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राएं और अध्यापकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लायंस क्लब की ओर से जैन इंटर कॉलेज के मेधावियों को सम्मानित किया। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाले शिक्षक और प्रधानाचार्य को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कक्षा छह से 12 तक के मेधावी नेहा, ज्योति, अंशु, सुमित, स्वाति, रश्मि, सागर, कृष्णपाल, अर्जुन, अशरफ, सुम्बुला, शबा, अमित, प्रियंका, गुड़िया, जैबा, प्रीति, गुलफ्सा, सोन्या, शिवानी, नेहा, शिवानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक राजेंद्र सिंह, सुरेश चंद चौहान, कपिलदेव स्वामी को भी सम्मानित किया। प्रबंधक सुरेश चंद जैन और प्रधानाचार्य दिनेश ने लायंस क्लब के कार्य की प्रशंसा की। अध्यक्षता राजपाल दीक्षित ने की। संचालन सचिव डॉ. अशोक तोमर ने किया। इसमें वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र पाल सांगवान, विजयपाल सिंह तोमर, राजपाल शर्मा, बशीर अहमद, जनक सिंह, चमन लाल, मनीष जैन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें