फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में वंश और अलका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में वंश और अलका ने मारी बाजी
विज्ञापन

बड़ौत। इंडियन इंटर कालेज में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जमकर दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में वंश और अलका ने बाजी मारी। विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन के मुकाबलों का शुभारंभ डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य और देवेंद्र आर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से खिलाड़ियों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। खेल कोर्ट से क्षेत्र के युवा देश-विदेशों में नौकरियां कर रहे है। सरकारी नौकरियां में भी बहुत से अवसर हैं। डायरेक्टर विजयानंद ने बताया कि दूसरे दिन जूनियर बालक वर्ग की बैंडमिंटन प्रतियोगिता में अभिनव प्रथम, अनस द्वितीय और मनव्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनिशिया ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में वंश चौहान ने प्रथम, यश मलिक ने द्वितीय, शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग मेें अलका ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय व प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वालीबाल प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारह की टीम प्रथम रही। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन देवेंद्र आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें