फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को कलक्ट्रेट में निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को कलक्ट्रेट में निकाला जुलूस
विज्ञापन


बागपत। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चल रहा शिक्षक और कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री के नाम लिखित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा गया। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलता रहेगा।
कलक्ट्रेट में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले धरना समाप्त हो गया। इससे पूर्व सभी कर्मचारी और शिक्षकों ने कलक्ट्रेेट में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तो चरणबद्ध तरीके से हमारा आंदोलन चलता रहेगा। आठ सितंबर को लखनऊ में एक विशाल रैली आयोजित की जा रही है। जो पेंशन व्यवस्था लागू की गई उसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के अधिकार को छीना है, उसे हर कीमत पर लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राकेश यादव, कृष्ण कुमार, जोनी चौधरी, यज्ञदत्त शर्मा, बिजेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा, विकास मलिक, सुभाष, योगेंद्र यादव, संजीव कुमार, विचित्र वीर, मनोज कुमारी, कल्पना शर्मा, दीपका, विक्की, मुमताज मलिक, ज्योति, सुनील बंसल, प्रेम कुमार, विपुल तोमर, विकास राठी, योगेश शर्मा, मनोज, रूहेला, कुशलता चौहान, नितिन शर्मा, गंगाराम, प्रदीप कुमार, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलामंत्री रवि चौधरी, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें