बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सदस्यों ने कक्षा छह से 12वीं तक की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। वक्ताओं ने सभी को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन का महत्व बताया। इस मौके पर छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों को पैन देकर सम्मानित किय्रा। संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा ने किया। महासचिव ब्रहमपाल सिंह रूहेला, कोषाध्यक्ष गंगाराम, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गजराज सिंह आदि रहे।