रंगोली प्रतियोगिता में सानिया ग्रुप अव्वल रहा
बिनौली (बागपत)। बरनावा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता हुईं। इसमें सानिया ग्रुप की रंगोली सबसे अव्वल रही।
प्रतियोगिता में कक्षा छह से कक्षा आठ तक के 32 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर आकर्षक रंगोली सजाई। निर्णायक बीईओ सतीश शर्मा और शिक्षा समिति अध्यक्ष जाकिर कुरैशी ने कक्षा सात के सानिया, अरीबा, साजिया, अलीशा के ग्रुप को प्रथम, कक्षा छह के तहजीबा, शिवानी, मानवी, मंतशा, जैनब के ग्रुप को द्वितीय और कक्षा आठ के मुस्कान, रुकसार, शीतल, इकरा के ग्रुप को तृतीय स्थान के लिए चुना। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान प्रधानाध्यापक ऋषिपाल सिंह, शालू सिंह, शकीला, सरिता तोमर, प्रीति शर्मा, रीना रानी, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो