फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में सुषमा रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत/बिनौली (बागपत)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमेें वार्डन मधु त्यागी, रश्मि सहित अन्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बालिकाओं ने मेहंदी लगाई। इस दौरान मेधावियों को सम्मानित किया। बिनौली के जिवाना गुलियान स्थित एमजेएम पब्लिक स्कूल में सोमवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने हाथों पर सुंदर मेहंदी लगाई। सुषमा ने प्रथम और दीपिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कक्षा पांच से 10 तक की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में प्रबंधक वेदपाल सोलंकी, प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने छात्रा सुषमा को प्रथम, दीपिका को द्वितीय स्थान दिया। इसके अलावा सिया,नैंसी अंशु, शगुन की मेहंदी की भी प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने सभी छात्राओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महताब, सन्नी, नागेंद्र, सुनीता, सोनिया, दीपा, निकेता, रेनू, मुस्कान, मंजू, निधि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें