बिनौली (बागपत)। गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को पॉलिथीन के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली और पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ ली। रैली का शुभारंभ संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली स्कूल प्रांगण से शुरू होकर जिवाना गांव का भ्रमण कर वापस स्कूल पर आकर ही संपन्न हुई। रैली में छात्र-छात्राए हाथों में पोस्टर पर बनी पॉलिथीन का प्रयोग न करने व पोस्टर पर बने थैले का प्रयोग करने का ग्रामीणों को संदेश दे रहे थे। इसके बाद उन्होंने माखर पुलिस चौकी पर पहुंचकर आने जाने वाले राहगीरों व वाहन चालकों से भी पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की और पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ ली। संचालन उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने किया। इसमें निदेशक डॉ. अनिल आर्य, डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, अक्सी तोमर, प्रीति गौतम, सोनू तोमर, ऋषिपाल सिंह, मंजू, रुचि, अरुण तोमर, रविन तोमर, मोनू राणा आदि रहे।