बागपत। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के संबंध में केंद्र निर्धारण के लिए ऑनलाइन होगा। इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को डीआईओएस बृजेंद्र कुमार निर्देशित किया सभी आधारभूत सूचनाएं छह अगस्त तक हर हाल में कार्यालय को उपलब्ध करा दें। उसके बाद परिषद की वेबसाइट बंद कर दी जाएगी। चेतावनी दी किसी प्रधानाचार्य गलत सूचनाएं अपलोड की और सूचना फीड करने में देरी की तो संस्था के प्रधानाचार्य सीधे तौर पर उत्तरादायी माने जाएंगे। अप लोड करने के बाद अपना शपथपत्र कार्यालय को उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे।