दोघट (बागपत)। टीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग पर अड़े क्षेत्रवासियों का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने शासन को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द इस मांग पूरा किया जाए, नहीं तो क्षेत्रवासी बड़ा आंदोलन करेंगे। जब तक स्वास्थ्य मंत्री मौके पर आकर समस्याओं का निस्तारण नहीं कर देते तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान मास्टर महेंद्र सिंह राठी, शिवकुमार राठी, वीरसैन, अमरजीत राठी, सौरव शाका, रमेश भगत, सोनू राठी, अनुज, आनंद प्रकाश, अमरपाल, चौधरी बीजे सिंह, रविंद्र उपाध्याय, शाहिद बेग, कमलेश मौजूद रहे। ब्यूरो