अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। गुर्जर महासभा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य कृष्णपाल ने राजेश पायलट को देश का महान नेता बताया। कहा कि सही नीति के कारण ही देश का विकास संभव हो सकता है। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि समाज को उनके आदर्श और भाषा शैली से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मास्टर तेजपाल ने कहा कि स्वर्गीय पायलट को भारत रत्न मिलना चाहिए। इसमें प्रमोद धामा, श्योराज सिंह, रामपाल धामा, गजेंद्र सिंह एडवोकेट, रमन चौधरी, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, श्याम सिंह, अमरजीत, शिवकुमार शास्त्री , डॉ. करतार सिंह, नरेंद्र पंवार, लीलू प्रमुख गुर्जर, जिलाध्यक्ष गुर्जर महासभा टीकम सिंह, करतार पहलवान ने भी विचार रखे। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। ब्यूरो