बड़ौत (बागपत)। ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल मेें मंगलवार को साइंस शो का आयोजन किया, इसमेें शिक्षकों को फिजिक्स की बारीकियों से अवगत कराया गया। साइंस शो का शुभारंभ डायरेक्टर विश्वास चौधरी व प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने किया। साइंस शो मेें देहरादून के डीएवी पब्लिक स्कूल से आए शिक्षक रोहित ने विद्युत, चुंबक, ध्वनि, प्रकाश आदि पर काफी प्रयोग दिखाए। फिजिक्स रीडर डॉ. केएस सिंह, राजीव तोमर, मयंक राठी, दीपांशु, सुमित, रणवीर, पंकज शर्मा, मृदुल, शालू, ललित, पारूल, दीपेंद्र आदि रहे। ब्यूरो