फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का धरना 13 दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तहसील में किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान मेें चल रहा धरना 13वें दिन भी जारी रहा और 11 जून से होने वाले पंचायत के लिए टीमें बनाकर गांव-गांव भेजी गई। तहसील में किसानों के धरने पर वक्ताओं का कहना था कि नलकूप के बिजली बिल हरियाणा के सामान 35 रुपये हार्स पावर, घरेलू बिल 125 रुपये हार्स पावर किया जाए। किसानों के नो पेमेंट पर विद्युत विभाग द्वारा की जा रही एफआईआर वापस ली जाए। जनपद के तीनों उपखंडों में विद्युत भार सामान किया जाए। गन्ने का भुगतान व नहरों की सफाई कराई जाए। उनका कहना था कि मांग पूरी होने पर ही धरने से उठेंगे। धरना स्थल पर 11 जून को होने वाले महापंचायत की रणनीति बनाई और गांव-गांव टीम को भेजा। धरना स्थल पर बड़ौत विधायक केपी मलिक भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से बातचीत कर उनकी मांगों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। अध्यक्षता जिले सिंह ने की। संचालन बलजोर सिंह आर्य ने किया। धरने पर चमन लाल शर्मा, ब्रजभूषण त्यागी, जाउल, राज सिंह, रणवीर, अनिल, सत्यपाल, राजवीर, बिजेंद्र, शौकेंद्र, योगेश, श्याम, संजू, धर्मेंद्र, रविंद्र, नरेश डायरेक्टर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें