फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में नतीजों के बाद मनाई गई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले छात्र, छात्राएं खुशी से झूमे। होली चाईल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ऊषा किरण ने बताया कि विज्ञान वर्ग में ज्योति धामा ने टॉप किया। प्रबंधक ब्रजपाल सिंह धामा, प्रधानाचार्य डॉ. ऊषा किरण ने बधाई दी।
विज्ञापन

कोणार्क विद्यापीठ के प्रबंधक देवेंद्र धामा एवं प्रधानाचार्या मीना धामा ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा। इसमें विद्यालय के विज्ञान वर्ग के छात्र रितिक शर्मा ने स्कूल टॉप किया। मयंक त्यागी ने कामर्स वर्ग के बिजनेस स्टडी में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया। मोहित त्यागी, मोहित गुप्ता, विकास धामा, सोनू धामा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विद्या भवन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने बताया विज्ञान वर्ग में छात्रा ज्योति शर्मा ने 85 और कामर्स वर्ग में छात्रा साक्षी धामा ने 85 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टाप किया।
विज्ञापन

देव कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सोनू यादव ने बताया कि विद्यालय की छात्रा रितिका नैन ने विज्ञान वर्ग मे 479 अंक हासिल कर जिले की मेरिट में स्थान बनाया। छात्रा ने स्कूल टॉप किया। शिवानी शर्मा ने अस्सी प्रतिशत, अमन ने 90.2, अर्पिता 83.2, मनाली 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। गुरुकुल विद्यापीठ की प्रधानाचार्य प्रभा सिंघल ने बताया कि 12वीं विज्ञान वर्ग के घोषित परीक्षा परिणाम में प्राची त्यागी 93.8, निशा 90.4 और सागर 90.2, कामर्स में छात्रा साक्षी ने 93.2 प्रियांशी ने 71.4 जबकि चंचल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें