फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल व कॉलेजों में विश्व डेगू दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के स्कूल और कॉलेजों में बुधवार को विश्व डेंगू दिवस मनाया गया, इसमें छात्र-छात्राओं को मच्छरों से होने वाली बीमारियों की जानकारी और बचाव के उपाय बताए।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन व रोहित जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि विश्व डेंगू दिवस क्यों मनाया जाता है। उन्होंने मच्छरों से होने वाली भयंकर बीमारी जानकारी दी और उनसे बचाव के उपाय बताए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम प्रस्तुत कर बीमारियों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज मेें कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजयानंद, प्रधानाचार्या बीना आर्य और देवेंद्र ने किया। प्रधानाचार्य विजयानंद ने बताया कि डेंगू मच्छर किस तरह रुके पानी में जन्म लेता है तथा उससे बचने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए। डेंगू दिवस पर प्रतियोगिता में नीलम प्रथम, आरती द्वितीय और प्रार्थना तृतीय रही। इस दौरान विजेताओं को प्रधानाचार्य विजयानंद ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश उपाध्याय, डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन ने किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकेश उपाध्याय ने बीमारियों से बचने के लिए आसपास साफ-सफाई रखने व समय-समय पर शारीरिक परीक्षण कराने की अपील की। उन्होंने मच्छरों से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। डायरेक्टर अनुराग जैन ने डिप्टी सीएमओ का स्वागत किया और बच्चों को अपने आसपास गंदगी न फैलाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, निर्दोष शर्मा, दीपक शर्मा, कृष्ण कुमार, विनीत तोमर, प्रदीप शर्मा, अक्षय जैन, वैभव जैन, सुषमा, प्रीति, अंकिता, छवि जैन, शिवानी, आशीष, मिनी, ईशान, माला, इंदु, सौम्या, अंजू, शकुंतला, वर्षा, शिवानी, अंशु, सिंधु, सविता, सीना, अंजुम, ममता का योगदान रहा।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी परिसर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके मलिक और ब्लाक कार्यक्रम समन्वयक सचिन मलिक ने मरीजों को डेंगू दिवस क्यों मनाया जाता है, यह कैसे फैलता है, उसके बचाव के क्या-क्या उपाय हैं, आदि की जानकारी दी। साथ ही अपने आसपास गंदगी और गंदा पानी एकत्र न करने का आह्वान किया। इस दौरान सैकड़ों मरीजों की जांच भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें