बागपत। राजपुर खामपुर गांव निवासी संदीप ग्रामीणों के साथ विकास भवन पहुंचा। ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया कि पट्टेधारकों के मकानों को तुड़वाकर रास्ता बनवाया जा रहा है। अधूरे खंड़जा का निर्माण भी नहीं पूरा कराया जा रहा है। प्रभारी सीडीओ हुब लाल से जांच की मांग की।