फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत के निरीक्षण में गांव से गायब मिले सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गांव में फैली गंदगी की शिकायत पर शनिवार को बीडीओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने कई गांवों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव मेें जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले और सफाई कर्मचारी भी गायब मिले। उक्त सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी ।
विज्ञापन

बीडीओ प्रेमचंद को पिछले दस दिन से बरवाला, महावतपुर और कंडेरा गांव से सूचना मिल रही थी कि गांव में सफाई व्यवस्था चौपट है। गांव में फैली गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने एडीओ पंचायत रणधोल सिंह को गांव पहुंचकर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शनिवार को एडीओ पंचायत ने बरवाला गांव का निरीक्षण किया तो वहां पर गंदगी मिली और सफाई कर्मचारी सुनील भी गायब मिला। उन्होंने महावतपुर गांव मेें निरीक्षण किया तो वहां पर भी सफाई कर्मचारी अरविंद गायब मिला। कंडेरा गांव में निरीक्षण किया तो वहां पर सफाई कर्मचारी राजीव गांव में नहीं मिले। नदारद सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें