छपरौली (बागपत)। कुश्ती संघ बागपत के अध्यक्ष डॉ. सत्यपाल सिंह और अखाड़े के खलीफा कृष्णपाल ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 13 मई को ट्रायल होगा। इस संबंध में शुक्रवार से पंजीकरण होगा। इसमें जूनियर वर्ग के पहलवानों का वजन कराया जाएगा। बालक और बालिका वर्ग ट्रायल होगा। एंट्री के लिए आधार कार्ड जरूरी है।