बड़ौत (बागपत)।
बिग शॉट शूटिंग रेंज बिजरौल रोड पर रविवार को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें इंडोनेशिया की शूटिंग कोच ने शूटरों से अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर उन्होंने भारतीय संस्कृति की भी जमकर प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडोनेशिया की कोच यूनी आरती इलियास, डायरेक्टर अंतरराष्ट्रीय शूटर अनु तोमर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय शूटर अनु तोमर ने बताया कि इंडोनेशिया की कोच यूनी आरती इलियास 1987 से शूटिंग क्षेत्र से जुड़ी हैं और एशियन एवं विश्व कप में कई खिताब अपने नाम कर चुकी है। 2008 से शूटरों को कोचिंग दे रहे हैं। इस अवसर पर यूनी आरती इलियास ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों में एक जोश और कुछ कर गुजर जाने का जज्बा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन और एंडवास ट्रेनिंग की जरूरत है। वर्तमान समय में प्रतियोगिता का जमाना है। उन्होंने कहा कि खेलकूद में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों का भी मदद की बहुत जरूरी है। जितनी छोटी उम्र में बच्चा खेल शुरू करेगा, उतना ही जल्द सफलता प्राप्त करेगा। यूनी ने कहा कि भारतीय संस्कृति का कोई जवाब नहीं है। यहां पर रहन-सहन, धर्म संप्रदाय के अलग-अलग होने के बावजूद लोगों मेें आपसी भाईचारा है। इस दौरान एकेडमी के शूटरों ने फूल मालाओं से मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उनसे निशानेबाजी के टिप्स लिए। इस अवसर पर एकेडमी के संयोजक सौरभ तोमर, सागर तोमर ने विचार रखें। अंतरराष्ट्रीय शूटर अनु तोमर ने बताया कि एकेडमी में सोमवार को ओपन सेमिनार होगा। इसमें जनपद के शूटर इंडोनेशिया की कोच यूनी से शूटिंग संबंधित टिप्स ले सकते हैं।
मौखिक परीक्षा मंगलवार को
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज के वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में पंजीकृत एमकॉम द्वितीय वर्ष के प्राइवेट छात्रों की मौखिक परीक्षा मंगलवार को दस बजे वाणिज्य विभाग में होगी।