बड़ौत (बागपत)। ककड़ीपुर गांव निवासी अक्षय (15) पुत्र योगेंद्र रविवार को खेतों में काम कर रहे परिजनों का खाना लेकर साइकिल से जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पार करते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, इससे वह घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया।