फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में भगवान महीवार के सिद्धांत अपनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एसएस जैन सभा ने जैन स्थानक मंदिर में भगवान महावीर जयंती पर धर्म सभा और भंडारों के आयोजन किए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा हर व्यक्ति को जीवन में भगवान महावीर के सिद्धांत को अपनाना चाहिए, तभी मानव का विकास संभव है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जैन संत रमेश मुनि ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन ऐसा जीवन है जो गुणों से भरा है। इसमें अहिंसा प्रेम एवं परस्पर सहयोग की भावना की बातें रही है। उन्होंने कहा कि आज के दूषित वातावरण में जहां प्रेम का अभाव है, जो जातिवाद से उठकर भाईचारे को अनदेखा करते है धर्म की बातों को लेकर हिंसा का नारा देते हैं। ऐसे लोगों के लिए भगवान महावीर का संदेश जियों और जीनों जरूरी है। इस अवसर पर जैन संत मुदित मुनि ने कहा कि महापुरुषों के गुणगान करने से व्यक्ति के जीवन में गुणों का विकास होता है। धर्म सभा में महिला संघ की अध्यक्ष पूनम जैन, इंद्राणी जैन, मधु जैन, श्रीभगवान जैन, मनोज वर्मा आदि ने भगवान महावीर के गुणगान कविता पाठ के माध्यम से किए। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया । इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें अनिल जैन, हेमचंद जैन, सुशील जैन, हरपाल वर्मा, विजयपाल वर्मा, प्रवीण जैन, दीपक जैन, देवेंद्र जैन, सुभाष जैन, मोहर सिंह वर्मा, हंस कुमार जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें