छपरौली (बागपत)। मंगलवार को छपरौली में गुस्साए लोगों ने विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के विरुद्ध नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद पुतले को आग के हवाले कर दिया। लोगों ने कहा विधायक ने धोखा दिया है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। कस्बे के चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय पर रालोद के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि यह रालोद के साथ-साथ जनता के साथ भी विश्वासघात है। इसमें जगत सिंह, यशपाल सिंह, विकास, जितेंद्र, तेजवीर सिंह, प्रेमपाल, यशवीर, ओमपाल और तेजपाल सिंह मौजूद रहे।