फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब होगा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग का चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली निवासी हेमंत कुमार एडवोकेट ने मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर बड़ौत- बुढ़ाना मार्ग का चौड़ीकरण कराने की मांग की है। इसमें बताया है कि बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रदेशों को जोड़ता है। एशियन विकास बैंक द्वारा इस मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाना था, लेकिन 2013 से आज तक भी इस पर कार्य शुरू नहीं किया गया। मार्ग पर वाहनों की अधिक संख्या को देखते हुए इसे स्टेट हाईवे किया जाए। बड़ौत में बाईपास एवं ओवर ब्रिज बनाया जाए। इस मार्ग के बनने से तीन प्रदेशों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें