बड़ौत (बागपत)।
सीबीएसई की परीक्षा सोमवार को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच जेपी पब्लिक स्कूल में हुई। हाईस्कूल अंग्रेजी विषय के पेपर में दर्जनों छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
नगर में जेपी पब्लिक स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल और कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल सीबीएसई केंद्र बने हैं, लेकिन अंग्रेजी विषय मेें केवल जेपी पब्लिक स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक है, इसलिए सोमवार को केवल जेपी पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं का अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। जेपी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि अंग्रेजी विषय में 525 में से 512 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 13 छात्र अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि स्कूल में कुमकुम मोदी, विद्या सागर, मिर्नवा पब्लिक स्कूल, सनबीम दोघट, योगीनाथ विद्यापीठ सरूरपुर, एलपाइन लंबू व देव पब्लिक स्कूल भड़ल का परीक्षा केंद्र है।