बिनौली (बागपत)। मैक्सिको के गुवाडालाजारा में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में राइफल एसोसिएशन जौहड़ी के दो होनहार अंतरराष्ट्रीय शूटरों ने भारत का प्रतिनिधित्व कर एक स्वर्ण सहित दो पदक जीते हैं। इस खुशी में साथी शूटरों व ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न बनाया।
सोमवार को पदक विजेता शूटर अखिल श्योरान के आवास पर परिजनों ने बैठक कर हर्ष जताया। बैठक में कोच नीतू श्योरान ने बताया कि मैक्सिको के गुवाडालाजारा में एक मार्च से आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप चल रहा है। राइफल एसोसिएशन जौहड़ी के अंतरराष्ट्रीय शूटर अखिल श्योरान और रवि कुमार ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। वर्ल्ड कप में अखिल श्योरान ने 50 मीटर थ्री पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल मैच में 455.6 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। खुशी मनाने वालों में सोहन पाल प्रधान, रविदत्त शर्मा, राजेंद्र पाल सिंह, मीना कुमारी, सचिन शर्मा, फरमान खान आदि रहे।