फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन कड़े मुकाबल देखने को मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रमाला गांव में स्वर्गीय चौधरी श्याम सिंह स्मृति में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दिनभर संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले। इसमें रुड़की आर्मी, काकड़ा, हरियाणा, मलकपुर टीमों ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के पिता स्वर्गीय चौधरी श्याम सिंह की स्मृति में चल रही तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में संघर्षपूर्ण मुकाबले हुए। विधायक सहेंद्र रमाला ने मंच से सभी टीमों का हौसला अफजाई किया और सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया और उनके खेल को प्रोत्साहित किया। टीम बंगाल इंजीनियर, रुड़की आर्मी, मुंबई, सुतना पानीपत हरियाणा, बुढ़श्याम हरियाणा, दिल्ली, काकड़ा की टीमों के बीच रोचक एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले। रुड़की, काकड़ा, हरियाणा, मलकपुर की टीमों ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। एक कड़े मुकाबले में मलकपुर की टीम ने दिल्ली की टीम को दो अंक से हराया। फाइनल मुकाबले देर रात तक होंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में सुभाष, राजीव, सन्नी, मोहित, सत्यम, प्रशांत, अंकुर, लालू, सार्थक, शुभम, गौरव, सौरव, निवेश, अंकित, अंकुश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें