फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मतदान बिगाड़ सकता है गांव की फिजां, मतदान कल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोताना गांव में 22 फरवरी को होने वाले ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। इसमें फर्जी मतदान होने की आशंका है। मंगलवार को प्रधान ने सहायक निर्वाचन अधिकारी समेत डीएम और एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को कोताना गांव के वार्ड नंबर 3 मेें काफी समय से रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य के पद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई । 15 को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटित किए । नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद वार्ड नंबर 3 के लिए ताहिर, मनीष और धीर सिंह राणा चुनावी मैदान में है। मतदान को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को गांव के प्रधान बालेश्वर ने सहायक निर्वाचन अधिकारी तेजपाल चौहान सहित डीएम व एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा गांव में 22 फरवरी को होने वाले चुनाव में फर्जी मतदान होने की आशंका है। यदि चुनाव में फर्जी मतदान हुआ तो गांव का माहौल बिगड़ सकता है। उन्होंने कहा चुनाव में आधार कार्ड से ही मतदान कराया जाएं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो गांव में बवाल हो सकता है। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा चुनाव में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी तेजपाल चौहान ने बताया कि प्रधान ने इस संबंध मेें शिकायती पत्र सौंपा है। पुलिस प्रशासन से इस संबंध में सहयोग मांगा है। प्रधान बालेश्वर ने कहा चुनाव को लेकर गांव मेें जो स्थिति बनी हुई है, प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें